सौर मण्डल
सौर मण्डल - सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रह, क्षुद्रग्रह,धूमकेतुओं, उल्काओं एवं अन्य आकाशीय पिंडों का समूह है
सूर्य (SUN)
सूर्य सौरमण्डल का प्रधान होता है। इसमे हाइड्रोजन, हीलियम एवं अन्य तत्व होते है। सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक 8 मिनट16.6 सेकण्ड में पहुंचता है।
बुध(Mercury)
यह सूर्य के सबसे पास स्थित ग्रह है। यह सभी ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह है।
शुक्र (VENUS)
यह सूर्य से दूसरे स्थान का ग्रह है।शुक्र सौरमण्डल का सबसे चमकीला एवं सबसे गर्म ग्रह है। इसे पृथ्वी की भगिनी ग्रह भी कहते है।
पृथ्वी (EARTH)
यह सूर्य से तीसरा ग्रह है, आकार में पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। यह 23 घंटे 56मि. 4 सेकण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है।
बृहस्पति (JUPITER)
यह सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। ग्यानीमीड बृहस्पति का उपग्रह है। ये सभी उपग्रहों में सबसे बड़ा उपग्रह है।
मंगल (Mars)
मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते है। इसका यह रंग आयरन ऑक्साइड के कारण होता है। मंगल ग्रह पर सौरमण्डल का सबसे ऊँचा पर्वत 'निक्स ओलंपिया' स्थित है।
शनि (Saturn)
यह आकार में सौर मण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। इसके चारों ओर वलय पाये जाते है इनकी संख्या 7 है।
अरुण(URANUS)
सौरमण्डल में यूरेनस आकार में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। यह अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुक हुआ है की इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहते है।
वरुण (NEPTUNE)
यह सौरमण्डल का आठवां ग्रह है। नेप्च्यून ग्रह के चारों ओर अति शीतल मीथेन बादल छाया रहता है।